कश्मीर में नदी में बहे जवानों की खोज में मदद करने वाले 6 नागरिकों को सेना ने किया सम्मानित

पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में बाढ़ में बहे 2 जवानों की खोज के लिए चले बचाव अभियान में मदद करने वाले 6 नागरिकों को सेना ने सम्मानित किया है। 8 जुलाई को गश्त के दौरान नदी पार करते वक्त अचानक आई बाढ़ में लांसनायक तेलूराम बह गए थे और उन्हें बचाने के दौरान सूबेदार कुलदीप सिंह की भी मौत हो गई थी।

Load More