कश्मीर में पेंशन के कागज़ात जमा करने के लिए कतार में खड़े 62 वर्षीय शख्स की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को वृद्धावस्था पेंशन पाने को लेकर दस्तावेज़ जमा करने के लिए कतार में खड़े 62 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनउल्लाह भट्ट के रूप में हुई है व घटना केंद्र शासित प्रदेश के बांदीपोरा के समाज कल्याण कार्यालय की है। हालांकि, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।