कश्मीर में लापता हुआ 25 वर्षीय सैनिक, कार में मिले खून के धब्बे
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में छुट्टी पर अपने घर आए 25-वर्षीय सैनिक जावेद अहमद वानी लापता हो गए हैं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। लद्दाख में तैनात वानी लापता होने से पहले बाज़ार में कुछ सामान खरीदने गए थे। परिवार के अनुसार, एक गांव में वानी की कार मिली जिसमें एक जोड़ी चप्पल और खून के धब्बे थे।