कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों की तस्वीरें की गईं जारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले हफ्ते भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले में शामिल माने जा रहे 3 आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की गई हैं। इन आतंकियों की पहचान कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना के पूर्व कमांडो इलियास, पाकिस्तानी आतंकी हदून और अबू हमज़ा (लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का कोडनेम) शामिल है। हमले में एक जवान शहीद हुआ था।