कश्मीर में सीआरपीएफ जवान का हथियार छीनने वाले युवक को उसके परिवार ने पुलिस को सौंपा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान का एके-47 राइफल छीनकर भागने वाले संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट किया, "25-वर्षीय इरफान बशीर गनी को उसके परिवार की मदद से छीने हुए हथियार के साथ पकड़ा गया है। जांच जारी है। हम परिवार की भूमिका की सराहना करते हैं।"