गुलमर्ग, गुरेज़ और कुपवाड़ा समेत कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को ताज़ा बर्फबारी हुई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरेज़ में करीब 3 फीट तक की बर्फबारी हुई। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।