कश्मीर-कन्याकुमारी तक सड़क मार्ग का सपना 2024 तक सच हो जाएगा: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान कहा है, "कश्मीर-कन्याकुमारी तक सड़क मार्ग का सपना 2024 तक सच हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "रोहतांग-लद्दाख के बीच 4 सुरंगें बनाई जाएंगी। नई सड़क बनने से दिल्ली-चेन्नई के बीच दूरी सैकड़ों किलोमीटर तक कम होगी। जम्मू-कश्मीर में ₹25,000 करोड़ की लागत से 19 टनल बनाई जा रही हैं।"