कश्मीरी पंडितों का दूसरा पलायन हो रहा है, मोदी सरकार 1989 की गलतियां दोहरा रही है: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों को बैग पैक कर कश्मीर से जाते हुए दिखाया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "कश्मीरी पंडितों का दूसरा पलायन जारी है...इस हालत के लिए मोदी सरकार सीधे तौर पर ज़िम्मेदार है...उनकी सरकार द्वारा 1989 की गलतियों को दोहराया जा रहा है। "