कश्मीरी पंडितों की 100 से अधिक दुकानों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने आईएनए मार्केट स्थित विस्थापित कश्मीरी पंडितों की 100 से अधिक दुकानों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक मीटिंग में अधिकारियों को इलाके का निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मर्स लगवाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे से अवगत करवाया था।