कश्मीरी पत्रकार को ज़मानत मिलने के बाद दोबारा किया गया गिरफ्तार, 1 महीने में तीसरी बार
कश्मीरी पत्रकार फहाद शाह को शोपियां की एक अदालत से ज़मानत मिलने के बाद दोबारा एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। शाह को 2020 में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। शाह डिजिटल पत्रिका 'द कश्मीर वाला' के प्रधान संपादक हैं जिन्हें एक महीने के अंदर तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है।