कसूर कुत्तों का नहीं, स्थानीय प्रशासन का है: दिल्ली-NCR से उन्हें हटाने के फैसले पर रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को हटाने और उन्हें शेल्टरों में डालने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के लिए इन्हें दोषी ठहराना गलत है। अगर स्थानीय निकायों ने टीकाकरण व नसबंदी अभियान ठीक से चलाए होते तो यह स्थिति नहीं आती।"