कसाब को नहीं परोसी गई थी बिरयानी, वह रोज़ कसरत करता था: पूर्व आईपीएस अधिकारी
26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब की फांसी को सुपरवाइज़ करने वालीं पुणे पुलिस की पूर्व कमिश्नर मीरां चड्ढा बोरवणकर ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि उसे बिरयानी नहीं दी जाती थी और वह जेल में रोज़ कसरत करता था। इससे पहले सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा था कि कसाब ने कभी बिरयानी नहीं मांगी थी।