कसाब ने नहीं, आरएसएस से जुड़े पुलिसकर्मी ने की थी हेमंत करकरे की हत्या: कांग्रेस नेता विजय
कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा है, "वर्ष-2008 के मुंबई हमलों में पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की हत्या आतंकी कसाब ने नहीं की थी।" उन्होंने कहा, "करकरे की मौत आरएसएस से जुड़े एक पुलिस अधिकारी की गोली लगने से हुई थी।" बकौल वडेट्टीवार, अधिकारी को बचाने के लिए अदालत में सबूत छिपाए गए।