भूत जोलकिया भारत की सबसे तीखी मिर्च मानी जाती है जिसकी खेती देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में होती है। असम के अलावा मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी भूत जोलकिया मिर्च की खेती होती है। गौरतलब है कि भूत जोलकिया के तीखेपन के चलते साल 2007 में इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।