कहां से आया 'सरकार' शब्द और कैसे भारत में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा?
'सरकार' शब्द मूलतः फारसी भाषा से लिया गया है और भारत में मुगलों के शासनकाल में 'सरकार' शब्द का इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक इकाई या अधिकारी के लिए किया जाता था। 1947 में देश आज़ाद होने के बाद 'सरकार' शब्द का इस्तेमाल आम बोलचाल और सरकारी दस्तावेज़ों में भारत सरकार, राज्य सरकार आदि के लिए किया जाने लगा।