कहां है 'क्राउन ज्यूल' खर्ग द्वीप जहां अमेरिका ने किया हमला और ईरान के लिए क्यों है ये खास?
अमेरिका ने ईरान के 'क्राउन ज्यूल' खर्ग द्वीप पर हमले का दावा किया है। 7.7 वर्ग-मील में फैला यह कोरल द्वीप होर्मुज़ स्ट्रेट से 300-मील दूर स्थित है व ईरान के कुल तेल निर्यात का 90% यहीं से होकर गुज़रता है। ईरान के सबसे बड़े ऑयल फील्ड्स (अहवाज़/मारून/गचसारन) से आने वाली पाइपलाइन्स सीधे खर्ग के स्टोरेज टैंक से जुड़ी हैं।