कहां है दुनिया की सबसे शांत जगह जहां अपने खून का प्रवाह भी सुन सकते हैं लोग?
मिनेसोटा (अमेरिका) के ऑरफील्ड लैब्स स्थित एनेकोइक टेस्ट चैंबर दुनिया की सबसे शांत जगह है। इस चैंबर में लोग अपनी नसों में रक्त के प्रवाह और पलकें झपकाने पर उनके बंद होने की आवाज़ सुन सकते हैं। यह चैंबर बाहरी आवाज़ों को 99.99% तक कम कर देता है और यहां ध्वनि का स्तर -24.9 डीबीए (डेसिबल ए-वेटेड) दर्ज हुआ है।