कहां है देश का वह अनोखा शहर जहां रहना-खाना है फ्री, सिर्फ माननी पड़ती है एक शर्त?
ऑरोविले देश का एक अनोखा शहर है जहां ना कोई धर्म है और ना ही रहने-खाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। चेन्नई से 150 किलोमीटर दूर स्थित इस टाउनशिप में दुनियाभर के लगभग 3,300 लोग रहते हैं जहां रहने के लिए बस एक शर्त है कि आपको सेवक बनकर रहना होगा। इसे आध्यात्मिक गुरु मिरा अल्फासा ने बसाया था।