कहां है वह कृष्ण प्रतिमा जिसकी पूजा खुद मीरा करती थीं?
जयपुर (राजस्थान) के आमेर स्थित जगत शिरोमणि मंदिर के महंत के मुताबिक, मंदिर में मीराबाई द्वारा पूजी गई भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान है। महंत के मुताबिक, हल्दीघाटी युद्ध के बाद महाराजा मानसिंह प्रथम इसे चित्तौड़गढ़ से आमेर लेकर आए थे। मंदिर में कृष्ण प्रतिमा के साथ भक्त के रूप में मीराबाई की प्रतिमा भी स्थापित है।