कहा गया कि कई लोगों को मेरे पिता से दिक्कत है, मुझे फिल्में नहीं मिलेंगी: अध्ययन सुमन

अभिनेता शेखर सुमन के बेटे व ऐक्टर अध्ययन सुमन ने कहा है कि लोगों ने उनसे बोला कि 'आपके पिता से कई लोगों को दिक्कत है, वे आपको कभी फिल्में नहीं देंगे'। उन्होंने कहा, "एक बार एक निर्माता ने मेरे सामने दूसरे निर्माता को फोन कर मेरी कास्टिंग की बात बताई तो उसने कहा 'इसको मत लो, ड्रग्स लेता है'।"

Load More