कहा था कि इमरान खान को न छेड़ना: पाक सेना के कमांडर के घर पर हुए हमले के वीडियो में शख्स
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ लाहौर में सेना के कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनकारियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स कह रहा है, "कहा था...कि इमरान खान को न छेड़ना सर।" बकौल रिपोर्ट्स, प्रदर्शनकारियों ने 'रेडियो पाकिस्तान' की इमारत में आग लगा दी है।