कहा था 'मिट्टी में मिला देंगे': अतीक अहमद के बेटे असद की एनकाउंटर में मौत के बाद यूपी बीजेपी
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और अन्य शूटर की यूपी एसटीएफ संग मुठभेड़ में मौत होने पर यूपी बीजेपी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "प्रदेश में गुंडा और माफिया का राज नहीं चलेगा...कहा था 'मिट्टी में मिला देंगे'।" दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी में कहा था, "माफिया कोई हो...सरकार उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करेगी।"