कहां हुई थी भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड और कौन थे उसके मुख्य अतिथि?

देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के मौके पर दिल्ली के इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम) में पहली गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने तिरंगा फहराकर स्टेडियम में परेड की सलामी ली थी। तब इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्‍ट्रपति सुकर्णो इस आयोजन के मुख्य अतिथि बने थे।

Load More