कहां-कहां उपलब्ध रहेगा सरकार द्वारा ₹29/किलो में लॉन्च किया गया 'भारत' चावल?
केंद्र सरकार ने ₹29/किलोग्राम की दर पर 'भारत' चावल लॉन्च किया है जो केंद्रीय भंडार, नेफेड और एनसीसीएफ के सभी फिज़िकल व मोबाइल आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। इसकी बिक्री अन्य रिटेल आउटलेट्स व ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर भी शुरू की जाएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को 'भारत' चावल की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई।