'कहानी घर घर की' के दौरान 8 साल तक किसी शादी में नहीं गई, समय नहीं मिला: साक्षी तंवर
ऐक्ट्रेस साक्षी तंवर ने एक इंटरव्यू में बताया कि धारावाहिक 'कहानी घर घर की' (2000-2008) की शूटिंग के दौरान उन 8 वर्षों में वह किसी शादी में शामिल नहीं हुईं क्योंकि उन्हें समय नहीं मिलता था। बकौल साक्षी, "अब काम और निजी ज़िंदगी को बैलेंस करना सीख लिया है...वह काम करती हूं जो मेरे जीवन में फिट बैठता है।"