'कहानी' फेम ऐक्टर परमब्रत चटर्जी ने गर्लफ्रेंड पिया चक्रवर्ती से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
फिल्म 'कहानी' फेम अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने गर्लफ्रेंड पिया चक्रवर्ती से शादी कर ली है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जे एलफर्ड की कविता 'द लव सॉन्ग' की कुछ पंक्तियां लिखीं। परमब्रत के पोस्ट पर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, राइमा सेन व सयानी गुप्ता समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी है।