कहीं और शादी की कोशिश से नाराज़ बेटी ने यूपी में प्रेमी से कराई पिता की हत्या
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स की हत्या को लेकर मृतक की करीब 20-वर्षीय बेटी, बेटी का करीब 40-वर्षीय प्रेमी और प्रेमी का बेटा गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, मृतक अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहता था जिसके चलते बेटी के उकसाने पर प्रेमी ने उसकी हत्या की और बेटे संग मिलकर शव को सीवर में छिपा दिया।