कहीं जीतेंगे, कहीं हारेंगे पर मोदी ही पीएम रहेंगे: अयोध्या में बीजेपी की हार पर हिमंत
लोकसभा चुनाव-2024 में अयोध्या (यूपी) में बीजेपी को मिली हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, "542 सीटें हैं, कहीं जीतेंगे, कहीं हारेंगे लेकिन प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी ही बन रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मोदी भगवान राम के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं...वह तीसरी ही नहीं बल्कि चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे।"