कहीं से चुनाव लड़ें, हम उनकी हार सुनिश्चित करेंगे: पूर्व जज गंगोपाध्याय को लेकर ममता

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है, "आप (अभिजीत गंगोपाध्याय) चाहे कहीं से भी लोकसभा चुनाव लड़ें, हम आपकी हार सुनिश्चित करेंगे।" ममता ने आगे कहा, "अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने फैसलों के ज़रिए राज्य के हज़ारों युवाओं की नौकरी छीन ली।"

Load More