कांग्रेस 2026 तक छोटे भौगोलिक क्षेत्र में सिमट जाएगी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
कांग्रेस के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस 2026 तक 'छोटे भौगोलिक क्षेत्र' में सिमट जाएगी। उन्होंने कहा, "लोगों ने बीजेपी के विकल्प के रूप में कांग्रेस को खारिज कर दिया है।" बकौल सरमा, "कांग्रेस अब एक क्षेत्रीय पार्टी के स्तर तक सीमित हो गई है।"