कांग्रेस 21 जुलाई को ईडी के समक्ष सोनिया गांधी की पेशी के दिन देशभर में करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किए जाने के विरोध में पार्टी उस दिन देशभर में प्रदर्शन करेगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, "बेंगलुरु में भी व्यापक प्रदर्शन होगा।" बकौल शिवकुमार, "उन्हें ऐसे समय पेश होने को कहा गया है जब संसद का सत्र चल रहा होगा।"