कांग्रेस 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली

कांग्रेस महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली का आयोजन करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि इस रैली से पहले 17-23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाज़ारों और अन्य कई स्थानों पर 'महंगाई चौपाल' भी आयोजित की जाएंगी।

Load More