कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नाटक था: खुर्शीद के 'हमारा नेता गांधी परिवार रहेगा' बयान पर सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सलमान खुर्शीद के 'हमारा नेता गांधी परिवार ही रहेगा, मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी चलाने के लिए हैं' बयान पर कहा है, "कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव एक नाटक था।" उन्होंने कहा, "हम शुरू से कह रहे थे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को रिमोट से कंट्रोल किया जाएगा, सलमान खुर्शीद ने उसकी पुष्टि कर दी।"