कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी ने देशवासियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। खरगे ने कहा, "नव वर्ष पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो।" राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक वीडियो ट्वीट कर कहा, "उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान।"