कांग्रेस अध्यक्ष पद का भार मेरे सिर से उतर गया है, राहत महसूस कर रही हूं: सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को कहा, "मैं अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त हो रही हूं...यह भार मेरे सिर से उतर रहा है...मुझे राहत का एहसास हो रहा है।" उन्होंने कहा, "आपने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है...यह गौरव की बात है...इसका एहसास जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा।"