कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कद्दावर नेता हैं, उन्हें रिमोट कंट्रोल नहीं कर सकते: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को उन दावों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष होंगे। राहुल ने कहा, "दोनों ही कद्दावर और अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं...उनमें से कोई भी रिमोट कंट्रोल से चलने वाला पार्टी प्रमुख नहीं होगा।"