कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ रहे हैं और उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। बतौर रिपोर्ट्स, खड़गे ने कांग्रेस के 'एक व्यक्ति एक पद' के सिद्धांत के तहत इस्तीफा दिया है। गौरतलब है, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी भी पद के दावेदार हैं।

Load More