कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे थरूर: मिस्त्री
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को कहा कि शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 8-अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। वहीं, 17 अक्टूबर को मतदान होगा।