कांग्रेस अध्यक्ष पद में मेरी कोई रुचि नहीं: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कमलनाथ
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच पार्टी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन करते हुए कहा, "पार्टी अध्यक्ष पद में कोई रुचि नहीं है...मैं सिर्फ सोनिया गांधी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने...दिल्ली आया हूं।"