कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं मिला जी20 के डिनर का न्योता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय ने बताया है कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित कराए जा रहे जी20 के डिनर का न्योता नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात्रिभोज में सभी कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह व एचडी देवेगौड़ा को बुलाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, किसी राजनीतिक दल के नेता को निमंत्रण नहीं मिला है।