कांग्रेस अपने लिए टापू बनाना चाहती है: कांग्रेस प्रत्याशी के 'संविधान थोपा गया' बयान पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दक्षिण गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार विरीएटो फर्नांडिस के बयान 'गोवा पर भारतीय संविधान थोपा गया' को लेकर प्रतिक्रिया दी। पीएम ने कहा, "कांग्रेस को देश के एक बड़े हिस्से ने नकार दिया है...इसलिए वह अपने लिए टापू बनाना चाहती है। आज वह गोवा में संविधान को नकार रहे हैं...कल पूरे देश में यही करेंगे।"