कांग्रेस इस बार विपक्ष भी नहीं बन पाएगी, उसे शहज़ादे की उम्र से कम सीट मिलेगी: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बरगढ़ में शनिवार को जनसभा में कहा, "कांग्रेस पार्टी इस बार विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। कांग्रेस को उनके शहज़ादे (राहुल गांधी) की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।" उन्होंने कहा, "मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे ओडिशा को बचाइए। ओडिशा बर्बाद हो रहा है।"