कांग्रेस करेले की तरह है, घी में तलो या शक्कर में घोलो कड़वा ही रहेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चंद्रपूर (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तुलना करेले से की। उन्होंने कहा, "एक कहावत है, 'कड़वे करेले को घी में तलो या शक्कर में घोलो वो फिर भी कड़वा ही रहता है।' ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस सुधर ही नहीं सकती।"