कांग्रेस कहती है अगर हमारी सरकार बनी तो हम देश में 'शरिया कानून' लागू कर देंगे: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में मंगलवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस कहती है अगर उनकी सरकार बनी तो देश में 'शरिया कानून' को लागू कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में 'शरिया कानून' लागू करने और जनता की संपत्ति का बंटवारा करने की मंशा ज़ाहिर की है।"