कांग्रेस का केंद्र है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखता है: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी परिवार को कांग्रेस का केंद्र बताते हुए कहा है कि वह पार्टी को एकजुट रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेता राहुल
गांधी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर पैसे देकर 'ट्रोल्स की सेना' लगाए हुए है।