कांग्रेस का दावा- 2 जगहों पर वोटर के रूप में पंजीकृत हैं ओवैसी; ईसी से की कार्रवाई की मांग
तेलंगाना कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष जी. निरंजन ने दावा किया है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मतदाता के रूप में दो जगहों से अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "यह संसद के एक निर्वाचित सदस्य की गैर-ज़िम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है।"