कांग्रेस का नया अध्यक्ष खड़गे हों या कोई और, वह गांधी परिवार की 'कठपुतली' होगा: सुशील मोदी
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा है, "कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हों या कोई और...जो भी अध्यक्ष बनेगा वह गांधी परिवार की कठपुतली होगा।" उन्होंने कहा, "(नया अध्यक्ष) मात्र एक चेहरा होगा...क्योंकि सभी फैसले गांधी परिवार द्वारा ही लिए जाएंगे।" खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।