कांग्रेस का सफाया हुआ और 'आप' मुंह के बल गिरी है: गुजरात चुनाव के नतीजों पर देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के नतीजों पर कहा, "राज्य में कांग्रेस का सफाया हुआ है और अपने मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करने वाली 'आप' मुंह के बल गिरी है।" उन्होंने कहा, "आज के नतीजों ने बता दिया कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ दिल्ली के नेता हैं, उनकी पार्टी दिल्ली के बाहर नहीं है।"