कांग्रेस का हाथ आपके हालात बदलेगा: गरीब महिलाओं को ₹1 लाख देने के वादे पर सोनिया
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के बीच कहा है, "कांग्रेस की 'महालक्ष्मी' योजना के तहत हम गरीब परिवारों में एक महिला को हर साल ₹1 लाख देंगे।" उन्होंने कहा, "'महालक्ष्मी' भारतीयों को मज़बूत करने की नई गारंटी है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही आपके हालात बदलेगा।"