कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में रुझानों में बहुमत मिलने पर सीएम के सामने मनाया जश्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हावेरी में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के सामने जश्न मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक तरफ काफिले की एक कार में बैठे मुख्यमंत्री अपने हाथों को हिलाते हुए जबकि दूसरी तरफ उनके सामने कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।